जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार, रविवार को मिले 7 नए पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार, रविवार को मिले 7 नए पॉजिटिव

बालाघाट। सुनील कोरे| जिले में कोरोना ने हाल के दिनों में अपने बढ़ते क्रम को बरकरार रखा है, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा शतक के पार, 106 तक पहुंच गया है। एक के दिन आड़ में 26 जुलाई रविवार को 7 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें सेना के जवान से लेकर कोरोना पॉजिटिव वाहन चालक के संपर्क में आने वाले लोग है।

जिले में कोरोना के कम्युनिटी स्तर तक फैलने का डर सता रहा है। जिसको लेकर जिले में चिंता का माहौल है। हालांकि इस संक्रमण बीमारी से बचाव ही सावधानी है। बीमारी से बचाव के लिए हर कोई शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये और बचाव को लेकर बताये जा रहे नियमांे का पालन करें। हालांकि जिस तरह से इस बीमारी का रिकवरी रेट बढ़ा है, उससे अब इस बीमारी को लेकर लोगों में चिंता कम है और उनका कहना है कि यदि वह बीमार भी हो जाते है तो इसको हौंसले के साथ लेकर इसका मुकाबला करंेगे। क्योंकि अनलॉक के बाद अब इस बीमारी के दवा आते तक खत्म होने की कोई संभावना नहीं है, प्रारंभिक तौर पर इससे बचाव ही एक मात्र सावधानी है।

बालाघाट में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। 26 जुलाई रविवार को 7 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 106 हो गई है। जिसमें 49 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज है। रविवार को प्रोटोकाल के तहत बीमारी से सुधार आने पर 2 और मरीजों को कोविड हेल्थ सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसको मिलाकर अब तक 57 मरीज उपचार के बाद घर ठीक होकर घर जा चुके है।

रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजो को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार 26 जुलाई को बालाघाट जिले में 7 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। 26 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीजों में 4 मरीज परसवाड़ा तहसील के ग्राम छपरवाही के हैं, जो इस ग्राम के पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आये एक वाहन चालक के संपर्क में आये थे। एक मरीज खैरलांजी तहसील के ग्राम कटोरी का है जो झांसी से वापस आया है। दो अन्य मरीज लालबर्रा तहसील के हैं। जो सेना के जवान हैं। इनमें से एक मरीज ग्राम औल्याकन्हार निवासी, लद्दाख से आया है और दूसरा मरीज ग्राम घोटी निवासी, जम्मू से आया है। कोरोना पॉजिटिव पाये गये सभी सातों मरीजों को उपचार के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम छपरवाही के कोरोना पॉजिटिव आए चारों मरीज परसवाड़ा के क्वारेंटाईन सेंटर में रखे गये थे। शेष 3 मरीज जिले में आने के बाद क्वारंेटाइन सेंटर में रह रहे थे। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 106 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। डॉक्टर पांडेय ने बताया कि शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार 2 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें तरह अब तक 57 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 49 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews