सिरफिरे आशिक ने की स्कूली छात्रा की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सिरफिरे आशिक ने की स्कूली छात्रा की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बालाघाट, सुनील कोरे । एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने छात्रा की कुल्हाड़ी से ताबतोड़ हमला कर हत्या (Murder) कर दी। किरनापुर थाना अंतर्गत किन्ही चौकी के कोदूबर्रा की छात्रा नेहा उइके के साथ हुई इस घटना से गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। हालांकि घटना के बाद तत्काल पुलिस ने मृत छात्रा का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। जिसके शव का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त भी कर ली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।

बताया जाता है कि गत 6 सितंबर की शाम जब छात्रा अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी उसी समय आरोपी ने घात लगाकर छात्रा पर हमला किया। हमले में घायल छात्रा की घटनास्थल में ही मौत हो गई।  वहीं साथ आ रही छात्राओं में अब भी घटना को लेकर भय होने की बात कही जा रही है। जिससे अन्य अभिभावक भी चिंतित है। सूत्रों की माने तो आरोपी छात्रा से प्रेम करता था, जो छात्रा को पसंद नहीं था। इसी एकतरफा प्रेम में गांव के ही युवक ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से फरार सिरफिरे आशिक की पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, चरित्र संदेह के चलते पति ने दिया घटना को अंजाम

दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी का कहना है की छात्रा की हत्या के आरोपी की शिनाख्त हो गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नहीं बदली सोने की कीमत, चांदी में तेजी जारी, जानें ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews