बालाघाट में STF जबलपुर और वारासिवनी वन अमले की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालाघाट में STF जबलपुर और वारासिवनी वन अमले की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Balaghat News : बालाघाट के वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगेझरी में दुर्लभ वन्यप्राणी पेंगीलिन की तस्करी करने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बार तस्करी के पहले ही जीवित पेंगोलिन के साथ एसटीएफ जबलपुर और वारासिवनी वन अमले की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हैं। वन अधिकारियों की मानें तो आरोपी इसे बेचने की फिराक में थे। वहीं, मामले से जुड़े कुछ और लोगों की जानकारी भी सामने आई है, जिस पर टीम जांच कर रही है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

दरअसल, जबलपुर की एसटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पेंगीलिन बेचने के फिराक में हैं। जिसके बाद टीम ने आरोपियों से ग्राहक बनकर 7 लाख 50 हजार में पेंगोलीन का सौदा किया और फिर वहां से सीधे वारासिवनी पहुंची, जहां वन अमले की मदद से टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, सभी से पुछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”815825234″]

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पकड़े गए आरोपियों में यशलाल, राजेश, अनतराम और दिव्यांशु शामिल है, जिनपर विधिवत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य 3-4 साथियों के नाम बताये है जो कि फिलहाल फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जिले से अक्सर ही दुर्लभ वन्यप्राणी पेंगोलिन की तस्करी से जुड़े मामले सामने आते रहे है। जिसके शल्क की डिमांड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। जिसके कारण अब इसकी तस्करी भी होने लगी है।

[dgv_vimeo_video id=”815824940″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews