निगरानी बदमाश छोटु मद्रासी का हत्यारा गिरफ्तार, गाली देने पर उतार दिया मौत के घाट

निगरानी बदमाश छोटु मद्रासी का हत्यारा गिरफ्तार, गाली देने पर उतार दिया मौत के घाट

बालाघाट। सुनील कोरे| 10 मई की रात लगभग 11.30 बजे भरवेली मंे निगरारी बदमाश छोटु मद्रासी उर्फ दुर्गाप्रसाद पिता पतिराम शिववंशी की हत्या मामले में सीएसपी सुमित केरकट्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना के 6 दिन बाद आरोपी 46 वर्षीय ज्ञानप्रकाश उर्फ दारासिंह पिता अर्जुनसिंह सोनकलिहारी को गिरफ्तार किया है। हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी भी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में अवैध शराब विक्रय और मारपीट के मामले दर्ज है।

आज प्रेसवार्ता में सीएसपी सुमित केरकट्टा ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान आसपास के 150 रहवासियों एवं संदिग्धों से घटना के संबंध में बारिकी से की गई पूछताछ एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर एकत्रित की गई जानकारी से पता चला कि आरोपी ज्ञानप्रकाश उर्फ दारासिंह से पूर्व में मृतक छोटु मद्रासी के साथ विवाद हुआ था और छोटु मद्रासी पर हुए प्राणघातक हमले के दौरान भी लोग वह आसपास ही था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी ज्ञानप्रकाश उर्फ दारासिंह को संदेह के आधार पर उठाकर जब पूछताछ की गई तो उसने छोटु मद्रासी की हत्या करना स्वीकार किया। जिसे पुलिस ने भरवेली थाने में दर्ज हत्या के मामले में विधिवत गिरफ्तार किया है।

गाली देने पर कर दी हत्या
पुलिस को आरोपी ज्ञानप्रकाश उर्फ दारासिंह ने छोटु मद्रासी की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि 10 मई को घटना की रात लगभग 8.30 बजे वह अपने घर के सामने पेशाब कर रहा था। उसी समय छोटु मद्रासी उर्फ दुर्गाप्रसाद शराब के नशे में घर के सामने से निकला और उसे मां-बहन की गंदी गाली दी। इससे पूर्व भी छोटु मद्रासी उसे कई बार घर से निकलते हुए गाली देते रहता था। जिससे आक्रोशित होकर उसने रात लगभग 11.30 बजे अपने घर से धारदार हथियार कत्ता लेकर निकला। इस दौरान मोहल्ले की गली सुनसान थी और कोई नहीं दिख रहा था। जिसका फायदा उठाकर शराब के नशे में गाली देते हुए जा रहे छोटु मद्रासी के चेहरे और मुंह पर धारदार हथियार कत्ता से मारा। जब उसके चेहरे और मुंह से खून निकलने लगा तो छोटु मद्रासी को पास ही गुड्डीबाई के घर की दिवार पर धक्का मारकर पटक दिया और वहां से भागकर वह घर आ गया था।
पुलिस ने जब्त किया औजार
भरवेली में छोटु मद्रासी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ज्ञानप्रकाश उर्फ दारासिंह की स्वीरोक्ति के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया धारदार हथियार कत्ता, खून से सने कपड़े और अन्य सामग्री बरामद की है।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
भरवेली में 10 मई की रात निगरानी बदमाश छोटु मद्रासी की हत्या मामले में वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देशन एवं एडीएसपी प्रतिपालसिंह महोबिया के मार्गदर्शन तथा सीएसपी सुमित केरकट्टा के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार करने में भरवेली थाना प्रभारी राजेन्द्रसिंह नरवरिया, उपनिरीक्षक मो. शाहिद, एएसआई विनोद साव, प्रधान आरक्षक राजू दाहिया, रतिराम गौतम, धनराजसिंह उइके, आरक्षक रामसिंह अहाके, जितेन्द्र यादव, विश्वनाथ बघेल का सराहनीय सहयोग रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews