शादी की खुशियां गम में बदली,होने वाले दूल्हे ने बेरोजगारी के कारण की खुदकुशी की कोशिश

-Election-Commission-will-decide-whether-to-get-married-under-Kanyadan-Yojana

बालाघाट/सुनील कोरे

जिस दूल्हे की बारात खुशियों के साथ लड़की के घर जाने वाली थी, वही दूल्हा आज अस्पताल पहुंच गया। मामला रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम लड़सड़ा की है। बुधवार सुबह तक 26 वर्षीय राहुल पिता गोपीचंद घोड़ेश्वर की बारात को लेकर घर का माहौल खुशियों से सराबोर था। बीती रात दूल्हे की हल्दी के रस्म में सभी परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर खुशियां मनाई। बुधवार सुबह बारात निकलने से पहले दूल्हे को हल्दी लगाने की रस्म होने वाली थी, इसी बीच राहुल टॉयलेट जाने की बात कहकर वहां से चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो चितिंत परिजनों ने उसे टॉयलेट के बाहर से आवाज दी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिलने से परेशान परिजनो ने दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद देखा कि दूल्हा राहुल खून से लथपथ पड़ा था। राहुल ने लोहे के किसी धारदार हथियार से अपने बांये हाथ की कलाई और गर्दन के पास खुद ही वार कर लिया था। घबराए परिजन तुरंत राहुल को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।

दूल्हे राहुल के द्वारा उठाये गये इस कदम से न केवल उसके परिजन, रिश्तेदार बल्कि लड़की वाले भी चितिंत है। घटना की जानकारी मिलने के बाद होने वाली दुल्हन और उसके उसके परिजन भी अस्पताल में राहुल से मिलने पहुंचे। घटना के बाद से लड़के और लड़की दोनों परिवार में शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गई। हालांकि राहुल की स्थिति में अभी सुधार है, और उसपर डॉक्टर नजर बनाये हुए हैं।

बताया जा रहा है कि रामपायली थाना अंतर्गत लड़सड़ा निवासी राहुल घोड़ेश्वर का विवाह पिछले साल दिसंबर में खैरी में पक्का हुआ था। उसका विवाह अप्रैल में होना तय हुआ था, लेकिन लॉक डाउन के कारण शादी की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। परिजन अब दीपावली के बाद विवाह करना चाहते थे, लेकिन इसी दौरान संयोग बना कि दोनों का विवाह एक जुलाई को कर दिया जाए। 1 जुलाई को लड़सड़ा से राहुल घोड़ेश्वर की बारात, खैरी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही दूल्हे राहुल द्वारा स्वयं को चोटिल किये जाने से विवाह की खुशियां गम में बदल गई। घायल राहुल ने बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक है लेकिन वर्तमान समय में कोविड-19 के कारण स्कूल बंद है, ऐसी स्थिति में विवाह होने को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। काम धंधा नहीं होने की चिंता और मानसिक तनाव के कारण उसने खुद को ही खत्म करने के लिए धारदार हथियार से हाथ और गले के पास वार किया था। बहरहाल इस मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने दूल्हे राहुल के बयान देने में सक्षम नहीं होने के कारण उसके परिचित के बयान दर्ज कर लिये है। मामले की अग्रिम जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews