अश्लील फोटो वायरल होने से परेशान शिक्षिका ने की खुदकुशी

girl-commit-suicide-in-bhopal

बालाघाट/कटंगी/सुनील कोरे। अश्लील फोटो वायरल होने और निलंबन से परेशान होकर एक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। मामला कामठी गांव का है जहां महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार चाय में नशा की दवा डालकर एक सहकर्मी शिक्षक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना 18 मार्च की है, शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि शिक्षक महेन्द्र बोपचे ने उसे चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खिंचकर उसे वायरल कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी जिसमें पुलिस ने आरोपी महेन्द्र बोपचे के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार था। इस मामले के सामने आने के बाद कटंगी जनशिक्षा केन्द्र के अधिकारी ने बजाय पीड़िता का साथ देने के उसे निलंबित कर दिया था। इस कारण वो दोहरे मानसिक तनाव से जूझ रही थी।

पीड़िता के पति का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने अपनी जान दे दी। उसका पति राजनांदगांव में एसएएफ बटालियन में पदस्थ था और घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर आया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews