चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल बरामद

चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल बरामद

बालाघाट। सुनील कोरे।

कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की गई 7 मोटर सायकिल बरामद की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी में एक नाबालिक है। कोतवाली पुलिस की मानें तो वाहन चोरी का मास्टरमाईंड लालबर्रा थाना अंतर्गत निलजी निवासी 20 वर्षीय बहादुर उर्फ तरुण पिता बलराम मेश्राम है, जो अपने साथियों के साथ वाहन की चोरी कर उन्हें नागपुर ले जाकर बेचने का काम करता था। बाला घाट में लगातार वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किये गये वाहनों को बरामद करने से पुलिस का हौंसला बढ़ा है और पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

नागपुर के अम्बाझरी पुलिस से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुर उर्फ तरूण मेश्राम को चोरी की तीन मोटर सायकिल के साथ पकड़ा गया है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के बाद अम्बाझरी पुलिस द्वारा आरोपी बहादुर उर्फ तरूण मेश्राम को कस्टडी में लेकर बालाघाट लाया गया। जहां न्यायालय में पेश किये जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था। जिसने पूछताछ में वाहन चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने साथी अभय उके और नाबालिग के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने निलजी निवासी अभय उइके और नाबालिग को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर आरोपियों के रिश्तेदारों के घर से पुलिस ने चोरी की गई 4 मोटर सायकिल को बरामद किया है।

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेकर वाहन चोरो को पकड़ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सीएसपी देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी विजयसिंह परस्ते, उपनिरीक्षक वीरेशसिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक भिमेश्वर पारधी, राजेश सनोडिया, आरक्षक शैलेष गौतम, गजेन्द्र माटे, रमेश उके और आरक्षक रवि गौरिया का वाहन चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किये गये वाहनों को बरामद करने में सराहनीय सहयोग रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews