कोरोना पॉजिटिव युवकों की जिंदादिली, अस्पताल में डांस करते वीडियो वायरल

कोरोना पॉजिटिव युवकों की जिंदादिली, अस्पताल में डांस करते वीडियो वायरल

बालाघाट/सुनील कोरे

कोरोना को लेकर लोगो में डर और आशंका का माहौल है, लेकिन कहते हैं न कि जिंदादिली से हर मुसीबर पार पाई जा सकती है। ये बात सही साबित होती दिख रही है बालाघाट में, यहां अस्पताल में भर्ती कुछ कोरोना पॉजिटिव युवकों ने मौज में आकर खूब डांस किया और अब इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई से भजियादंड आये तीन युवकों की जांच के बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इस खबर ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। जहां भजियादंड निवासी पहले युवक की 20 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, वहीं उसके तीसरे दिन 23 मई को उसके अन्य दो साथियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उन्हें बालाघाट के गायखुरी में बनाये गये कोविड अस्पताल सरदार पटेल होम्योपैथिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इन तीनों दोस्तों ने इस अस्पताल में भी अपनी ऊर्जा और मनमौजी व्यवहार से खुशियां फैला दी हैं। हाल ही में इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये टीवी पर चल रहे फिल्मी गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो में तीनो ही युवक नाचते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। इसके माध्यम से युवक बताने का प्रयास कर रहे हैं कि भले ही वो कोरोना संक्रमित हैं लेकिन इससे कोई उनकी खुशियों को नहीं छिन सकता है। वहीं इस वीडियो के माध्यम से यह संदेश भी जा रहा है कि व्यक्ति को पर परिस्थिति में अपनी सकरात्मकता बचाए रखना चाहिए और जितना संभव हो खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews