जब एक महिला SDM ने पुरुष SDM का काटा चालान… फिर हुआ ये

जब एक महिला SDM ने पुरुष SDM का काटा चालान… फिर हुआ ये

बालाघाट।
अगर आप लॉक डाउन (lock down) में भी नियमों का पालन नही करेंगे तो आप पर कार्रवाई होना निश्चित है फिर चाहे आप नेता हो या कोई अधिकारी। बुधवार को कुछ ऐसा ही बालाघाट(balaghat) में देखने को मिला, जिसने साबित कर दिया कि प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर होता है। यहां एक एसडीएम (sdm) ने दूसरे एसडीएम (sdm) का चालान काटा।

दरअसल, मामला बालाघाट के किरनापूर का है जिसमें यहां बुधवार को किरनापूर की ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई (Trainee Deputy Collector Nikita Mandloi) बाजार चौक में वाहनो की जांच कर रही थी। इसी दौरान लांजी के एसडीएम  रविन्द्र परमार का वाहन सामने से गुजरा जिसे रोक कर उन्होंने ने उन्हे मास्क नही पहनने को लेकर टोका और उनके उपर 100 रुपए का जुर्माना लगाया।परमार बालाघाट जा रहे थे, इस दौरान उनके ड्राइवर और उन्होंने स्वयं मास्क नहीं लगाया था।  इसके अलावा ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई ने एक दूल्हे से भी मास्क नहीं लगाने पर जर्माना वसूला और एक अन्य व्यक्ति से उठक-बैठक लगवाई।वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दी।

खास बात ये है कि कलेक्टर दीपक आर्य बालाघाट ने प्रशासकीय अधिकारी के बीच किए गए कार्य विभाजन में परिवीक्षाधिन डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई को एक दिन पहले ही किरनापुर का प्रभार सौंपा था। प्रभार मिलते ही किरनापुर एसडीएम मंडलोई पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरी और एसडीएम का चालान काटकर बता दिया कि कानून सबके लिए बराबर होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews