Video : ट्रेन से गिरी महिला, RPF आरक्षक की सजगता से बची जान

Video : ट्रेन से गिरी महिला, RPF आरक्षक की सजगता से बची जान

बालाघाट, सुनील कोरे। बालाघाट रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ आरक्षक की सजगता से महिला यात्री की जान बच गई। हड़बड़ी में ट्रेन पकड़ने के दौरान एक महिला का हाथ छूट गया और वो ट्रेन के नीचे आते आते बची। इसी दौरान वहां मौजूद आरक्षक ने फुर्ती दिखाते हुए उसे ऊपर खींच लिया।

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत का आरोपी ने खोला राज, गायब अवशेष भी बरामद

हाल ही में जिले के रेलयात्रियों की सुविधा को देखते हुए लॉकडाउन से बंद रेल गोंदिया से कटंगी के बीच दो फेरे शुरू किये गये है। जिसमें एक ट्रेन सुबह गोंदिया से कटंगी के बीच चलती है। गोंदिया से कटंगी के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 07803 मंगलवार को अपने निर्धारित समय पर बालाघाट स्टेशन पहुंच गई थी और 5 मिनट रूकने के बाद वह कटंगी की ओर रवाना हो गई। इस दौरान भागते हुए एक महिला यात्री ने ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन के दरवाजे के हैंडल को पकड़ते ही उसका हाथ छूट गया और वह गिर पड़ी। लेकिन इससे पहले की महिला ट्रेन के नीचे आती वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल का आरक्षक कृष्ण मुरारी ने साहस का परिचय देते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यह पूरी घटना प्लेटफार्म नंबर एक में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि तब तक महिला डर के कारण कहीं चली गई थी, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि महिला कौन थी और कहां जा रही थीं।

रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षक कृष्ण मुरारी द्वारा बहादुरी और सजगता से महिला यात्री की जान बचाने की जानकारी लगने के बाद चौकी स्टॉफ और रेलवे स्टेशन प्रबंधक एच.एल. कुशवाहा ने भी उसकी सजगता और हौंसले की तारीफ की है। ट्रेन को पकड़ते समय हाथ छूटने से चलती ट्रेन से गिर रही महिला यात्री को बचाने में रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षक की जितनी सराहना की जाए कम है।

https://vimeo.com/630273458

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews