
बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। अंजड एसडीएम अभय अहोरिया और तहसीलदार भागीरथ वखला एवं पूरी टीम ने छापामार कार्रवाई कर 250 लीटर अवैध केरोसिन बरामद किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान ही आरोपी ने घर के पीछे जाकर सैंकड़ों लीटर केरोसिन नाली में बहा दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शिक्षक कॉलोनी में संतोष सीताराम शर्मा के मकान पर अवैध केरोसिन रखा है। जब टीम ने यहां छापा मारा तो चार टंकियों में करीब 250 लीटर से अधिक केरोसिन जब्त किया गया। वहीं आरोपी कार्रवाई के दौरान ही पीछे नाली में करीब 400 लीटर केरोसिन बहा दिया। पुलिस प्रशासन की टीम अब ये खोजबीन कर रही है कि आखिर इतना केरोसिन आरोपी के पास आया कहां से। वहीं उसपर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

