पैसे दुगुने कराने का झांसा देकर लाखों हड़पे, फरियादी ने की पुलिस में शिकायत

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। एक कंपनी द्वारा कम समय में पैसे दुगने करने का लालच देकर लाखों रूपये की धोखाधड़ी कई गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है कि कंपनी के एजेंट, कंपनी के भाग जाने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामला अंजड थाना क्षेत्र का है जहां मोहीपुर निवासी गुलाब सिंह ने एसपी निमेष अग्रवाल को शिकायती पत्र दिया है। पैसे दुगुने कराने का लालच देकर धोखाधड़ी के इस मामले में फ्यूचर मेकर कंपनी तथा उसके दो एजेंट पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

महीपुरा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि 2018 में अरविंद डावर निवासी बड़वानी और मनोज धनगर निवासी चकेरी के द्वारा कम समय में पैसे दुगुने करने का लालच देकर फ्यूचर मेकर कंपनी 18 लाख से अधिक की राशि का इन्वेस्टमेंट कराया। लेकिन बाद में समय पर पेमेंट नहीं आने पर गुलाब सिंह ने इन एजेंट्स से शिकायत की तो दोनों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया की कंपनी भाग गई है और आपका पैसा नहीं मिल सकता। गुलास सिंह के मुताबिक अब एजेंट अरविंद डावर के द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है कि पैसे मांगोगे तो मैं फांसी लगा लूंगा। इसेस लेकर अब उन्होने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। टीआई तारा मंडलोई के अनुसार 420 के अंतर्गत केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews