प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, करीब 7 करोड़ की सरकारी भूमि मुक्त कराई

प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, करीब 7 करोड़ की सरकारी भूमि मुक्त कराई

बड़वानी, हेमंत नागजीरिया। सुशासन अभियान के तहत प्रशासन द्वारा करीब 7 करोड़ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा द्वारा जिले में संचालित सुशासन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर ने आशाग्राम रो पर दो जमीनों से अतिक्रमण हटवाए। इस तरह लगभग दो एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है जिसका बाजार मूल्य लगभग 7 करोड़ रूपये आंका गया है।

आशाग्राम रो़ड पर मल्टीप्लेक्स के आगे दीपक शुक्ला द्वारा शासकीय भूमि पर बीज ग्रेडिंग यूनिट बनाई गई थी। प्रशासन द्वारा उन्हें अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था जिसके बाद उन्होने अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाना प्रारंभ कर दिया। वहीं अपने संसाधनों से इसे तोड़ने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके बाद एसडीएम ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी और उनकी बाउण्ड्रीवाल को जेसीबी से तोड़कर उनकी सीमा का भी निर्धारण भी किया। इस तरह यहां लगभग एक एकड़ भूमि मुक्त करवाई गई है।

मल्टी प्लेक्स के आगे पदम जैन की अवैध कालोनी को आगे बढ़ाकर लगभग एक एकड़ भूमि पर किये गये अतिक्रमण को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। इस दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर, नगरपालिका सीएमओ कुशलसिंह डोडवे, तहसीलदार राजेश पाटीदार ने स्वयं खड़े होकर शासकीय भूमि पर बनाई गई दीवार एवं क्रांक्रीट की रोड से अतिक्रमण हटवाया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews