गृह मंत्री के साथ फोटो वायरल होने पर टीआई का तबादला

badwani-TI-transfer-after-photo-viral-with-home-minister

बड़वानी। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर प्रदेश भर में आचार संहिता लागू है। पुलिस प्रशासन पर चुनाव आयोग नजर बनाए हुआ है। बड़वानी के राजपुर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी अनिल बामनिया को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में हटा दिया गया है। उनकी एक कथित तस्वीर गृह मंत्री बाला बच्चन के साथ वायरल हुई थी। जिसे लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। 

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर टीआई अनिल बामनिया की वायरल हुई थी। इसमें वह गृह मंत्री बाला बचच्न के साथ नजर आ रहे थे। देश भर में चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसे में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग के आरोप बीजेपी की ओर से लगाए जा रहे थे। खरगोन के स्थानीय बीजेपी नेता ने चुनाव आयोग में इस मामले की शिकायत की थी। पार्टी नेताओं का आरोप था कि सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर सकती है राजपुर थाना गृह मंत्री बाला बच्चन के गृहनगर में आता है। इसलिए बीजेपी ने मांग की थी टीआई का तबादला किया जाए। मामले पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने टीआई अनिल बामनिया को खंडवा जिले में भेज दिया गया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews