बड़वानी : कलेक्टर की मददगार संगठनों से अपील, ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने को कहा

बड़वानी : कलेक्टर की मददगार संगठनों से अपील, ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने को कहा

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। पूरे मप्र (MP) में कोरोना (Corona) से हालत खराब है। हर शहर ऑक्सीजन (Oxygen) की किल्लत से जूझ रहा है, जिसके चलते सरकार ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वही बड़वानी (Barwani) जिले में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे है,जिसके कारण यहां भी मरीजों के लिए ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ गई है, वही मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए अब बड़वानी कलेक्टर (Barwani Collector) मददगार संगठन और लोगों से अपील कर रहे है। ताकि कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें….मुरैना: लॉकडाउन से पहले बाजार में उमड़ी जमकर भीड़, आज से 22 अप्रैल तक रहेगा बंद

दरअसल आस-पास के जिलों से भी मरीज बड़वानी उपचार के लिए आ रहे हैं, जिसके वजह से ऑक्सीजन की खपत ज्यादा हो रही है, शासन-प्रशासन अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है पर फिर भी ऑक्सीजन सिलेंडर कम है। जिसके चलते कलेक्टर बड़वानी में सामाजिक संगठन व मददगार लोगों से अपील की है कि ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कन्सेटेटर मशीन जो हवा से ऑक्सीजन बनाती हैं, वह दान दें, जिससे कोरोना मरीज को ऑक्सीजन की कमी ना हो और न ही ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मृत्यु हो। कलेक्टर ने बताया की हमने जिले में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 100 ऑक्सीजन कन्सेटेटर मशीन का आर्डर दिया है, इसी के साथ आशाग्राम ट्रस्ट ने भी ऑक्सीजन कन्सेटेटर मशीन सामाजिक संगठनों से दान देने की मदद मांगी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews