Barwani News : तुअर और कपास के बीच छुपाकर उगाया गांजा, आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Barwani News : प्रदेश में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़वानी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों को लेकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहाँ पुलिस ने एक खेत में दबिश देकर गांजे के हरे पौधे जब्त किए।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजे की खेती कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर टीम ने आरोपी के खेत में दबिश दी। जहाँ आरोपी ने अपने खेत में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजा उगा रखा था। जहां से गांजे के कुल 235 पौधे जब्त किए गए।

पुलिस ने इस मामले में फलिया खट्टी के रहने वाले 55 वर्षीय भायसिंग (पिता खजान चौहान) को गिरफ्तार किया। आरोपी से जब्त कुल 75 किलो गांजे के हरे पौधों की कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews