जंगल में पेड़ से लटके मिले युवा दंपत्ति के शव, पुलिस जांच में जुटी

मुरैना

बड़वानी, बाबूलाल सारंग। बलवाड़ा थाने के ग्राम कुंडिया के जंगल में एक युवा दंपत्ति के पेड़ पर लटके हुए शव मिले। एक चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि उन्होने आत्महत्या की या ये हत्या का मामला है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखिये – भोपाल में 6 साल की मासूम से गैंगरेप, मुंहबोले नाना और मामा गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शेरखान (25 वर्ष) और उसकी पत्नी रुकैया (21 वर्ष) किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में युवा दंपत्ति की लाश पेड़ से लटकती हुई पाई गई। एक चौकीदार ने उनके शव देखे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलवाड़ा थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दंपत्ति के शव पेड़ से एक ही दुपट्टे से लटके हुए मिले। छानबीन करने पर पता चला कि मृतक दंपत्ति कुंडिया पंचायत के ही निवासी हैं। खबर फैलते ही मृतक दंपति के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि शव दो तीन दिन पुराने लग रहे हैं। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी खड़ी हुई मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी मानसिंग ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे व मौके का मुआयना किया। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि ये दंपत्ति ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। साथ ही खरगोन से एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर जांच के लिये पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक शेरखान ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews