“सेंधवा और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना” का शिलान्यास, सीएम डॉ मोहन यादव बोले किसान की खुशहाली से ही समृद्ध होगा मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पारस पत्थर से सोना बनते नहीं देखा लेकिन जैसे ही धरती माता को पानी का स्पर्श होता है वो खेती रूपी सोना निकलते जरुर देखा है।
CM Dr. Mohan Yadav

MP News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बड़वानी जिले के सेंधवा पहुंचे और उन्होंने वहीं से पूरे जिले को 2600  करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, सीएम ने एक बहू प्रतीक्षित सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया, भूमिपूजन और लोकार्पण किये और हितलाभ वितरित किये।

सीएम डॉ मोहन यादव ने आज शनिवार को बड़वानी के सेंधवा में 1402.74 करोड़ रुपये की लागत की सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना व 1088.24 करोड़ रुपये की लागत की निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही इस अवसर पर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का हितलाभ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

हर खेत तक भरपूर मात्रा में पानी पहुँचाने के लिए सरकार संकल्पित 

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,  हमारे किसान भाई-बहनों की खुशहाली से ही समृद्ध मध्य प्रदेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार निरंतर अपने निर्णयों के द्वारा किसानों के खेतों तक भरपूर मात्रा में पानी पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

पानी का स्पर्श होते ही धरती माता सोना उगलने लगती है 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन तो ऐसा लग रहा है जैसे आज होली भी मन गई और दीवानी भी मन गई, उन्होंने कहा ये सिंचाई परियोजना मध्य प्रदेश के विकास में निश्चित सहभागी बनेंगी, उन्होंने कहा कि हमने पारस पत्थर से सोना बनते नहीं देखा लेकिन जैसे ही धरती माता को पानी का स्पर्श होता है वो खेती रूपी सोना निकलते जरुर देखा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews