रात में कलेक्टर का नगर भ्रमण, ठिठुरते लोगों को ओढ़ाए कम्बल, ठेले पर खाये होले

रात में कलेक्टर का नगर भ्रमण, ठिठुरते लोगों को ओढ़ाए कम्बल, ठेले पर खाये होले

बड़वानी, हेमंत नागज़रिया| कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा (Colector Shivraj singh Verm) सोमवार की रात्रि को बड़वानी (Barwani) नगर में घूमे, इस दौरान उन्होने नगर निकाय द्वारा जगह – जगह जलवाये गये अलाव को देखा, वहीं खुले में सो रहे लोगो को कम्बल देकर रेन बसेरा पहुंचवाया । कलेक्टर के साथ डूडा की प्रभारी अधिकारी अंशु जावला, नगरपालिका सीएमओ कुशलसिंह डोडवे भी थे ।

अलाव ताप रहे लोगो से की चर्चा
रात्रि को नगर के निरीक्षण पर निकले कलेक्टर श्री वर्मा ने अस्पताल परिसर, रंजीत चैक, झण्डा चैक एवं बस स्टेण्ड पहुंचकर वहाॅ लगवाये गये अलाव के पास जमा लोगो से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की । साथ ही मौके पर उपस्थित नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि इन स्थलों के अलावा भी यदि कहीं आवश्यक है तो वहाॅ पर भी अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाये। इसके लिये कुछ कर्मियों की नामजद ड्यूटी लगाई जाये, जिससे अलाव नियमित रूप से जलती रहे ।

खुले में सो रहे लोगो को ओढाया कम्बल और पहुंचवाया रेन बसेरा
रात्रि को नगर के निरीक्षण पर निकले कलेक्टर श्री वर्मा ने कोर्ट चैराह पर बने बगीचे में अपने एक छोटे बच्चे के साथ सो रहे युवा को जहाॅ पहले कम्बल ओढ़ाया, वहीं उसे जगाकर पूछा कि वह यहाॅ पर क्यू खुले में बच्चे के साथ सो रहा है। इस पर युवा के द्वारा यह बताने पर कि वह ग्राम से आया है और मजदूरी करने के पश्चात् अपने बच्चे के साथ यही पर सो गया। इस पर कलेक्टर ने उसे एक और कम्बल देकर नगरपालिका के कर्मियो के साथ वाहन पर बैठाकर रेना बसेरा पहुंचवाया।

बस स्टेण्ड पहुंचकर किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री वर्मा ने रात्रि को ही बस स्टेण्ड पहुंचकर वहाॅ पर सो रही एक वृद्ध महिला को जहाॅ कम्बल दिया, वहीं साधु के वेश में सो रहे तीन लोगो को भी कम्बल देकर रेन बसेरा पहुंचवाया । इस दौरान एक अर्द्धविक्षुत युवक को कलेक्टर ने औढ़ने एवं बिछाने के लिये दो कम्बल देकर उसे एक होटल पर भेजकर, भरपेट भोजन भी करवाया ।

रेन बसेरा पहुंचकर किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री वर्मा, रात्रि को ही रेन बसेरा भी पहुंचकर वहाॅ उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वहाॅ पर रूके लोगो से भी चर्चाकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मौके पर उपस्थित नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि वे रेन बसेरा की जानकारी देने वाले फ्लेक्स चैराहो पर एवं बस स्टेण्ड पर लगवाये । जिससे रात्रि को खुले में सोने हेतु मजबूर लोग यहाॅ पर आकर निःशुल्क रात्रि विश्राम कर सके।

ठेले से खरीदकर खाया होला
रात्रि को नगर निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने बस स्टेण्ड के पास एक युवा के ठेले पर पहुंचकर गर्मागरम होले का भी आनंद लिया। इस दौरान कलेक्टर ने होले खरीदकर अपने साथी अधिकारियों के साथ कुछ देर ठेले के पास ही खड़े होकर होला खाया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews