वर्तमान सरकार का जिलाध्यक्ष हूं, मेरा जो होगा वो होगा, आपके बच्चे भी भूखे मरेंगे

Controversy-with-Congress-District-President-Assistant-Commissioner-

बड़वानी।

कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार की जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक पांडेय से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बड़ा की दरबार ने आय़ुक्त धमकी दे ड़ाली और कहा कि पांडेजी एक बात समझ लेना,वर्तमान सरकार की पार्टी का जिला अध्यक्ष हूं , मेरा जो होगा वो होगा आपके बच्चे भी भूखे मरेंगे। आप इनकी हला- कला मोल ले रहे हो।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सहायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

दरअसल, गुरुवार को  10-12 माह से वेतन ना मिलने पर  जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय में दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन व स्थाई कर्मियों नेधरना प्रदर्शन किया था।  इस दौरान कर्मचारियों का समर्थन देने दरबार भी मौके पर पहुंचे थे।  कार्यालय में सहायक आयुक्त के न होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों ने सहायक आयुक्त के कक्ष के बाहर जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।इसके बाद सहायक आयुक्त के आने पर पर जिला अध्यक्ष ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार का रौब झाड़ते हुए सहायक आयुक्त से कहा-  वर्तमान सरकार की पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं, मेरा तो जो होगा होगा, आपके भी बच्चे भूखे मरेंगे, ये एक बात ध्यान रख लेना। जो आप इनकी हला-कला मोल ले रहे हो, मैं आपसे चार बार मिल चुका हूं। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिनको 36 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है।

दरबार यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि यही हालात रहे तो सभी कर्मचारियों को ले जाकर सीएम कमलनाथ के सामने धरना दे दूंगा। अंत में सहायक आयुक्त ने अगले माह की 4 तारीख तक वेतन खातों में डालने का आश्वासन दे दिया है। इस दौरान  दरबार ने सहायक आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से पांडेय जी सहायक आयुक्त बन कर आए हैं, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी शिकायत जिला सरकार में और संबंधित मंत्री को भी की गई है। हमने इनके स्थानातंरण की भी मांग की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews