Corona Positive रिपोर्ट आने पर हुए होम क्वारंटाइन, लगाई फांसी

corona badwani

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। अंजड़ थाना क्षेत्र के मंडवाडा गांव में 82 वर्षीय बुजुर्ग (old man) ने कोरोना (corona) जांच रिपोर्ट (report) पॉजिटिव (positive) आने के बाद घर में क्वारंटाइन (home quarantine) रहने के दौरान रविवार की रात फांसी लगाकर (hanged) आत्महत्या (suicide) कर ली। वह मंडवाडा के बैडीपुरा में परिवार के साथ रह रहे थे।

मंडवाडा के बैडीपुरा पहुंचे पुलीस कर्मी एएसआई गजेंद्र सिंह ठाकुर, संजय गुज्जर व स्वास्थ विभाग टीम के डाॅक्टर नितिन पाटीदार और नगर परिषद कर्मचारियों ने फांसी पर लटके बुजुर्ग को नीचे उतारा। इसके बाद जांच करने पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा अंजड़ सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिनका दंतेवाड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें… NHM की एमडी छवि भारद्वाज पहुंची बैतूल, कोविड सेंटर का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडवाडा के बैडीपुरा निवासी बंसीलाल पिता रूखडिया उम्र 80-82 साल के थे। उनके परिवार ने कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल बडवानी में कोरोना की जांच करायी थी। होम क्वारंटाइन होने के दौरान परिजनों ने इलाज कराने और जल्द ठीक होने का भरोसा भी दिलाया था। बीती रविवार की रात 9 बजे खाना खाने के बाद वह अपने घर में सो गए। रविवार रात 12 बजे उन्हें पत्नी लाडकी बाई ने कच्चे मकान की छत पर कपडे़ से लटके देखा।शव को लटका देख उन्होंने शोर मचाया जिससे सभी लोग इकट्ठा हो गए।

उनकी मौत से सोमवार सुबह परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम करवाने के दौरान बेटे पवन जमरे ने बताया परिवार में मेरे दो बच्चे पत्नी और माँ है। थाना प्रभारी तारा मंडलोई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैै।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews