MP News: सेल्फी बनी जानलेवा, 1000 फीट गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत

MP News: सेल्फी बनी जानलेवा, 1000 फीट गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत

बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट। युवाओं में सेल्फ़ी (Selfi) का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।अपनी जान की परवाह किए बगैर युवा ऐसी जगह पर सेल्फी लेने का जोखिम उठा रहे हैं, जहां मौत उनके बेहद करीब होती है, ऐसे में मौज-मस्ती की चाह और कुछ नया कर गुजरने ख्वाहिश रखनेवाले युवाओं को या तो अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है या अन्य दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के बड़वानी जिले (Badwani district) से सामने आया है, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में 1000 फीट गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को दो युवक बड़वानी जिले के केपाटी ब्लॉक के रामगढ़ में किला (Fort in Ramgarh) देखने गए थे।इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों युवक पांव फिसलने से 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है >दोनों युवक धार जिले के डही तहसील के डूबघाटे के निवासी दिनेश पिता पिरला, बंटी पिता वेस्ता बताये जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। घटना के बाद से ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दे कि प्रदेश में आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। कुछ महिनों पहले ही इंदौर-होशंगाबाद से इस तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें भी युवकों की मौत हो गई थी, बावजूद इसके सेल्फी का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews