अंजड में क्लब से पुलिस ने 48 जुआरियों को पकड़ा, तीन लाख से ज्यादा नगदी जब्त

अंजड में क्लब से पुलिस ने 48 जुआरियों को पकड़ा, तीन लाख से ज्यादा नगदी जब्त

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। अंजड नगर के महाराणा क्लब पर पुलिस ने दबिश डालकर 48 जुआरियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से तीनन लाख तीस हजार पांच सौ रुपए नगदी जब्त की गई है। देर रात 48 जुआरियों को हिरासत में लिया गया जिनके पास से सैंकड़ों टोकन सहित भारी मात्रा में ताश की गड्डियां भी जब्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महाराणा क्लब पर पुलिस अधीक्षक की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए दबिश डाली। दबिश के दौरान क्लब में जुआ खेल रहे 48 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे तीन लाख तीस हजार पांच सौ रूपये की नगदी जब्त की। साथ ही सैंकड़ो टोकन ओर ताश की गड्डियां भी बरामद की है। एसडीओपी रेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडवानी राजेश यादव व बडवानी जिले से आई टीम के साथ थाना प्रभारी अंजड तारा मंडलोई ने ये कार्रवाई की। अंजड के महाराणा कल्ब में बड़ा जुआ संचालित होने की लगातार मिल रही खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews