जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सफाईकर्मी को लगा पहला टीका

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सफाईकर्मी को लगा पहला टीका

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। जिले में आज वैक्सीनेशन के दौरान पहला टीका जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मी राजेश डोडवे को लगाया गया। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा, जिले की नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर रेखा राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे, सिविल सर्जन डाॅ. बीएस सैत्या भी टीकाकरण केन्द्र पर उपस्थित रहे।

पहला टीका लगने पर व्यक्त की खुशी
जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का पहला टीका लगवाने वाले जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मी राजेश डोडवे ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। इस दौरान उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस टीके से अब कोरोना को खत्म करने में मदद मिलेगी ।

टीका लगाने वाली नर्स ने भी व्यक्त की खुशी
जिले में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाने वाली नर्स चाॅदनी धनगर ने बताया कि यह टीका भी दूसरे टीकों के समान ही है। इसे भी उसी प्रकार लगाया जाता है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि अब कोरोना को जिले-राज्य से मुक्त कराने में हम अवश्य सफल होंगे ।

जनप्रतिनिधियों ने भी बताया पूरी तरह सुरक्षित
प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी ने टीकाकरण सत्र के पूर्व उपस्थित लोगो को बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित एवं जांचा-परखा है। इसलिये इसे लगवाने में किसी को संकोच या घबराहट नहीं होना चाहिये। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि टीकाकरण प्रारंभ हो जाने से अब हमारे जिले के वासी भी कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो जायेंगे ।

कलेक्टर ने बताई कार्ययोजना
कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने पुनः स्पष्ट किया कि शासन की गाइड लाइन अनुसार प्रथम चरण में स्वास्थ्य सेवा से जुढ़े पंजीकृत लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाई जायेगी। यह वैक्सीन प्रथम चरण में जिला चिकित्सालय के आईवार्ड में बनाये गये वैक्सीन कक्ष में की जायेगी। प्रतिदिन 100 लोगो को वैक्सीन लगाने का एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजा जायेगा। जिन लोगो को संदेश भेजा जायेगा, वे लोग अपने दस्तावेज दिखाकर उस दिन वैक्सीन लगवा सकते है। वैक्सीन लगवाने का समय प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिला चिकित्सालय के आई वार्ड में बनाये गये कोरोना – 19 वैक्सीनेशन कक्ष के बाहर लगाई गई विशाल एलईडी के माध्यम से उपस्थित लोगो ने टाीकाकरण प्रारंभ होने के पूर्व प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को देखा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews