बड़वानी। सेंधवा मेें 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला मुख्यालय से भेजे गए 11 सैंपल की रिपोर्ट में सेंधवा के 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं 8 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। प्रशासन ने उस क्षेत्र को जहां से पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, बफर जोन बनाने के साथ अन्य तैयारियां शुरू कर दी और शहर में जनता कर्फ़्यू लगा दिया गया है। इसी के साथ कलेक्टर ने लोगों से धर्य रखने की अपील की है, साथ ही कहा है कि सभी नागरिक सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। एसडीएम एवं एसडीओपी सेंधवा द्वारा भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी शहर वासी घर से बाहर नहीं निकल सकता हैं। दूध,फल, सब्जी,मेडिकल दुकानों, किराना दुकानों को बंद किया जाता हैं और घर पहुँच सेवा भी पूर्णतः बंद कर दी गई है।
सेंधवा में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, शहर में कर्फ्यू लागू
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






