मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर फिर मजदूरों ने किया चक्काजाम

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर फिर मजदूरों ने किया चक्काजाम

बड़वानी। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का दौर जारी है। इस बीच गुरूवार को एक बार फिर बड़वानी (Barwani) में मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर (Madhya Pradesh-Maharashtra border) पर स्थित बडी बिजासन में मजदूरों ने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। महाराष्ट्र से आए मजदूरों को शासन यहाँ से बसों के द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

दरअसल, लगातार मजदूरों का अपने घरों के लिए आना जारी है। महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूर यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। मजदूरों की मांग है कि सभी को बसों के माध्यम से घर पहुंचाया जाए। भोजन, पानी, छाया का इंतजाम हो। प्रशासन अपनी तरफ से व्यवस्थाओं में जुटा है, लेकिन मजदूरों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रशासन के पसीने छूट गए । इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews