Betul News: छात्रा के रूम में घुसकर उस पर चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

khargone news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल का है, जहां बीती रात एक कॉलेज छात्रा के रूम में घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हमलावर युवक उसकी गर्लफ्रेंड को ढूंढते हुए वहां पहुंचा था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चंद्रशेखर वार्ड का मामला

दरअसल, मामला चंद्रशेखर वार्ड का है। जब रात 11:30 बजे के लगभग जे.एच कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा चंद्रिका के रूम में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के अनुसार, युवक छात्रा के रूम में पड़ोसी घर के लेंटर से उसके रूम में पहुंचा। तब छात्रा अपनी बहन के साथ थी और वह उनसे पूजा नाम की लड़की की जानकारी पूछ रहा था।

गले पर चाकु से किया वार

जब लड़कियों ने इससे अनभिज्ञता जताई तो उसने अचानक वार करना शुरू कर। दिया जिसके चलते छात्रा के गर्दन सहित हाथ एवं चेहरे पर गंभीर चोट आ गई। लहूलुहान हालत में उसे उसकी बहन और मकान मालिक जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। छात्रा के गले पर चाकू की चोट के निशान आ गए है। वहीं, उसके शरीर पर भी कई जगह चाकू से जख्म लगे हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंची और पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”839672120″]

टीआई ने दी ये जानकारी

वहीं, टीआई अजय कुमार सोनी ने जानकारी दी कि युवती ने बताया है कि बीती रात 11:30 बजे जब वह सो रही थी। तभी वहां एक युवक आया और पूजा नाम की लड़की के बारे में पूछा। युवती ने युवक को बताया कि वह कभी यहां रहती है और कभी नहीं भी रहती है। जब वह कॉलेज जाती है तो यहां पर रहती है और जब कॉलेज नहीं जाती है तो अपने घर पर रहती है। जिसके बाद युवक ने चाकू निकाला और युवती के गले पर दो से तीन वार किए। जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गई।

फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ 307 IPC के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही, उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक सारणी का रहने वाला है और युवती भी वही की रहने वाली है। जिसे ढूंढते हुए युवक इनके घर आया था।

[dgv_vimeo_video id=”839671419″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews