Road Accident: MP में बस-ट्रक की भिड़ंत से 5 की मौत, 1 दर्जन घायल, CM ने जताया शोक

ROAD ACCIDENT

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में आज 1 दिसंबर 2021 को सुबह बड़ा सड़क हादसा (Betul Road Accident) हो गया । यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई।वही एक दर्जन घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पीएम के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।वही घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 26 जिलों में आज बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह 12 बजे के करीब बैतूल में मुलताई-प्रभातपट्टन रोड पर नरखेड़ गांव के पास मोड़ पर हुआ है।यहां महाराष्ट्र से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्रभातपट्टन की ओर से मुलताई आ रही निजी कंपनी की एक बस टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन पलट गए और हादसे में बस ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। शवों को बाहर निकाल कर मलताई अस्पताल भेजा गया है। इसमें दस यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें बैतूल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP पंचायत चुनाव 2021: कांग्रेस को आपत्ति, नए सिरे से आरक्षण कराने की मांग

वही मृतकों के शवों को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसर गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) बैतूल जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और बैतूल जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश भी दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews