कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक दौरा, कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक दौरा, कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बैतूल, वाजिद खान। महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी।

चूंकि बैतूल महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा हुआ जिला है, लिहाजा इसे देखते हुए कलेक्टर अमन वीर सिंह बैस ने आज जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होने यहां औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया और दवाओं के स्टार के अलावा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थितियों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था व ओपीडी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के डस्टबिन और डिस्पोजल बकेट्स खास तौर पर देखें और मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के संबंध में भी अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल सीएस डॉ अशोक वारंगा से अस्पताल में लगाई जाने वाली आपातकालीन ड्यूटी से संबंधित जानकारी भी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में फीवर क्लीनिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आने वाले मरीजों के लिए दिए जाने वाले एहतियात के संबंध में डीसीएचसी प्रभारी से उसकी जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां क्लिनिक फीवर को असपताल में आने वाले सामान्य मरीजो से पृथक तैयार किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डीसीएचसी सेंटर का निरीक्षण भी किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews