जहर खाने से हुई बैतूल ADJ की मौत,महिला समेत 5 हिरासत में,पूछताछ जारी

जहर खाने से हुई बैतूल ADJ की मौत,महिला समेत 5 हिरासत में,पूछताछ जारी

बैतूल/वाजिद खान

बैतूल में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं उनके युवा पुत्र अभियनराज उर्फ मोनू त्रिपाठी की मौत फूड पॉयजनिंग नहीं बल्कि जहर से हुई है। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। इस मामले में पुलिस को कुछ और भी सबूत मिले हैं जिसके आधार पर एक महिला सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि 20 जुलाई को एडीजे और उनके दो बेटों की खाना खाने के बाद तबियत खराब हुई थी। 26 जुलाइ को एडीजे महेंद्र त्रिपाठी की इलाज के दौरान एलिक्सिस अस्पताल नागपुर में मृत्यु हो गयी थी जबकि उनके एक पुत्र ने अस्पताल पहुचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि एक महिला ने जज को किसी प्रकार का आटा दिया था और कहा था कि इसे घर के आटे में मिला देना। इसी आटे से बनी रोटियां घटना वाले दिन सबने खाई थी। मजिस्ट्रेट और उनके दो पुत्रों ने चपाती खाई थी जबकि पत्नी ने चपाती नहीं चावल खाया था, जिस कारण वो बच गईं। अब पुलिस महिला समेत बाकी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि मामले में जल्द ही कुछ नए खुलासे होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews