बैतूल में रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन पोकलेन की जब्त

बैतूल में रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन पोकलेन की जब्त

बैतूल,वाजिद खान। अवैध रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही के लिए फ्री हैंड दिए जाने के बाद अब प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है।

यह भी पढ़े…Recruitment 2022: युवाओं के लिए मौका, विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 28 जनवरी से शुरू हुए आवेदन, जाने डिटेल्स

पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार एसपी सिमाला प्रसाद के आदेश पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और खनिज विभाग के द्वारा तवा नदी के ग्वाड़ी घाट में कार्यवाही की। इस दौरान मौके से तीन पोकलेन मशीन रेत उत्खनन करते हुए व रेत के स्टॉक को जप्त किया गया। इसके अलावा रेत माफिया द्वारा रेत निकालने के लिए बनाये गए कच्चे मार्ग को भी तोड़ा गया।

यह भी पढ़े…मुरैना : कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा बड़े रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए गए थे। इस दौरान सभी एसडीएम को फ्री हैंड दिए जाने की बात भी कही गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”671214715″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews