बैतूल : कल से लगेगा कोरोना का टीका, 24 सेंटर बनाये गए, पहले दिन तीन सेंटर पर होगा टीकाकरण

बैतूल : कल से लगेगा कोरोना का टीका, 24 सेंटर बनाये गए, पहले दिन तीन सेंटर पर होगा टीकाकरण

बैतूल, वाजिद खान| देशव्यापी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccination) के वैक्सीनेशन की बैतूल (Betul) में कल औपचारिक शुरुआत की जाएगी। यहां तैयारी तो 24 केंद्रों पर वैक्सिनेशन करने की थी लेकिन एन मौक़े पर राज्य स्थित केंद्र ने बैतूल में सिर्फ तीन केंद्रों पर टीकाकरण की मंजूरी दी है। राज्य स्तरीय सेंटर ने इसी तरह वैक्सिनेशन की संख्या को भी कम कर दिया है। जानकारी मिली है कि जिले में पहली बार मे लगभग 15 सौ लोगों के नाम तय किये गए थे। लेकिन इसे बाद में घटाकर 12 सौ कर दिया गया। लगातार राज्य स्तरीय कंट्रोल में हो रही वीसी से मैदानी अमला भी भृमित है कि आखिर उन्हें क्या करना है और क्या नही। इसीलिए अधिकारी साफ तौर पर कुछ नही कह पा रहे है। अभी भी तैयारी 24 केंद्रों पर टीकाकरण की है। लेकिन फिलहाल 3 केंद्रों पर ही कल टीके लगेंगे। इससे काम मे और अधिक गुणवत्ता आएगी। कोशिश यह की जा रही है कि पहले बड़े और फिर छोटे केंद्रों पर टीकाकरण हो।

तीन केंद्रों पर कोरोनावायरस की वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके लिए स्वास्थ्य वर्करों का चयन कर लिया गया है। कलेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि वैक्सीन के टीके  लगाए जाने के लिए कल औपचारिक शुरुआत 16 जनवरी से शुरू की जा रही हैं। प्रथम चरण में जिला चिकित्सालय बैतूल, सीएचसी आमला, और सीएचसी भैसदेही में इसकी शुरुआत की जाएगी। इन सभी स्थानों पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है । उन्हें आज मोबाइल पर एसएमएस भेज दिए जाएंगे ।उन्होंने बताया कि इस सप्ताह जिले में 12 सौ लोगों को टीके लगाए जाएंगे। यह सभी टीके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य वर्कर चयनित कर लिए गए हैं । कल के बाद वैक्सीन का टीका 18 जनवरी फिर 20 और 21 जनवरी को लगाए जाएंगे । सप्ताह में 4 दिन लगाए जाने वाले टीकों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैतूल में इसकी औपचारिक लॉन्चिंग कल सुबह जिला चिकित्सालय बैतूल में की जाएगी ।जिसमें पहला टीका सफाई कर्मी को लगाया जाएगा।  टीकाकरण लेकर कोई भी भ्रांति ना रहे इसी के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है ।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाएंगे। क्योंकि गाइडलाइन उच्च स्तर से प्राप्त हो रही है ।इसलिए प्रथम चरण में वरिष्ठ अधिकारियो के यह टीके  नहीं लगाए जा  रहे हैं । टीकाकरण के लिए प्रथम वरीयता उन कोरोना योद्धा को दी जा रही है जो कोरोना काल में पहली पंक्ति में इसकी लड़ाई लड़ते रहें है। कल होने वाले वैक्सिनेशन में सफाई कर्मी,वार्डबॉय नर्सेस,और डॉक्टर्स को सबसे पहले यह टीके लगाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए तैयार की गई सूची में 5 डॉक्टर,तीन नर्स,4 वार्ड बाय, और 4 सफाई कर्मियों को शामिल किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews