Betul News : 8 किलो गांजे की तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

Betul News : 8 किलो गांजे की तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल गंज थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 60 हजार रुपए का गांजा जब्त किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह खुलासा किया गया। ये तस्कर गांजे की खेप कही अन्य जगह पहुंचाने की फ़िराक में थे। जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है।

यह है पूरा मामला

एसडीओपी श्रृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना गंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ए. बी. मर्सकोले को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपेन्द्र हरोड़े उर्फ सरकार एवं शशांक कुमरे हमलापुर में मांझी सरकार कार्यालय के सामने खड़े है। उनके बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कही डिलिवरी देने जा रहा है। यदि इन्हें शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो वे कहीं चले जाएंगे, और अवैध मादक पदार्थ ठिकाने लगा देंगे।

थाना प्रभारी निरीक्षक ए. बी. मर्सकोले ने बताया कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए गये हुलिये के दो व्यक्ति मिले। जो पुलिस को देख कर खदान की तरफ भागने लगे। दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पकड़े जाने के बाद पहले व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया। जिसने अपना नाम दीपेंद्र हारोड़े उर्फ सरकार पिता संतोष हारोड़े (21) निवासी सुभाष वार्ड डिपो गेट के पास हमलापुर गंज बैतूल का होना बताया। जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शशांक पिता नामदेव कुमरे (18) निवासी अर्जुन नगर हमलापुर गंज जिला बैतूल का होना बताया।

आरोपी दीपेंद्र हरोडे के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से दो पैकेट गाजा कुल 03 किलो 900 ग्राम एवं आरोपी शशाक कुमरे के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से दो पैकेट गाजा कुल 03 किलो 520 ग्राम लगभग 08 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपी दीपेंद्र हारोडे उर्फ सरकार एवं आरोपी शशांक कुमरे के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त गांजे की कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833998924″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews