Betul News : अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 32 डंपर, 8 पोकलेन मशीन जब्त

कलेक्टर ने मौके पर की कार्रवाई 30 डंपर पकड़े, 1 लाख 44 हजार घनमीटर माल जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए उसे जप्त किया।
betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्रशासन ने अवैध रेत भंडारण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। शाहपुर इलाके का रेत माफिया अरशद और इलियास के ठिकाने पर बीती रात कलेक्टर ने मौके पर पहुंच कर अवैध रेत से भरे 32 डंपर पकड़े मौके से डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए थे।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार गुवाड़ी सहित आसपास के इलाकों में रेत माफिया अरशद अवैध रेत का धंधा कर रहा था इस रेत के धंधे में रेत ठेकेदार की मिली भगत सामने आई है इस गोरख धंधे की शिकायत इलाके के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से लगातार की गई थी। कई बार शिकायते मिलने पर मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर एसपी ने रात में यह कार्रवाई की है।

मंगलवार की रात कलेक्टर एसपी और शाहपुर एडीएम ने रात बारह बजे मौके पर पंहुच कर कार्रवाई की और 30 डंपर खाली पकड़े है। साथ ही रेत डंप की जगह से पोखलेन और जेसीबी मशीन पर भी कार्रवाई की है। बुधवार की सुबह से ही कलेक्टर एसपी और खनिज विभाग अवैध रेत डंप वाली जगह पर पंहुच गए थे।

betul news

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है चुनाव के दौरान भी सूचनाएं मिली थी की इलाके में कोई अरशद और इलियास है जोकि रेत का अवैध रेत अपने वाहनों से कर रहे थे, भंडारण भी किया जा रहा था। सूचना मिलने पर रात में करीब 30 डंपर खाली पकड़े है। जो कि अन्य स्थानों से रेत खाली कर आए थे और जो यह रेत का डंप है वो रेत ठेकेदार का है और इसमें अरशद और इलियास भी अपनी रेत डंप कर रहे थे जोकि गलत है इन दोनो पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही अधिकृत रेत ठेकेदार की भी गलती सामने आ रही उसकी भी जांच की जा रही है। 1 लाख 44 हजार घनमीटर माल लगभग जिसकी कीमत बाजार रेट के हिसाब से 20 करोड़ रुपए लगभग होती है उसे जप्त किया है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946678885″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews