
Betul News : जिनके कंधों पर जंगल को बचाने की जिम्मेदारी है वो जंगल छोड़कर शहर में जंगलराज का नजारा पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आया है जहां जिला अस्पताल परिसर में वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा मचाया। एस बी सिरसाम इस डिप्टी रेंजर ने इतनी शराब पी रखी थी कि वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
यह है मामला
बता दें कि नशेड़ी वनकर्मी ने अस्पताल परिसर में खूब गालीगलौज की और कमिश्नर से लेकर सीएम तक को चुनौती देता नजर आया। वनकर्मी ये कहते दिखा की बनाओ मेरा वीडियो कमिश्नर और सीएम भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। वनकर्मी के हंगामे से ना केवल अस्पताल का स्टाफ बल्कि मरीज और उनके परिजन भी परेशान होते रहे। हंगामे के समय वनकर्मी वर्दी में था। वीडियो वायरल होते ही इस मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”842929346″]
बताया जा रहा है कि पहले ये वनकर्मी दक्षिण वन मंडल में पदस्थ था जहां अपनी इसी तरह की हरकतों के चलते उसे सस्पेंड किया जा चुका है और फिर दूसरे वनमण्डल में उसका तबादला किया गया था लेकिन यहां भी वो शराब के नशे में अभद्रता करता है। इसे लेकर अब वनमण्डल अधिकारी ने इस नशेड़ी वनकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”842929500″]
