Betul News : ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान, विधायक ने लिया जायजा

betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल बुधवार को किसानों के साथ खेतों में पहुचें। बैतूल विधायक नें विधानसभा क्षेत्र के देवगांव, आखतवाडा खेड़ी, हिवरखेड़ी, जीन, बोरगांव, गढा, टाहली, कुम्हली ग्रामों का दौरा कर खेतों में जाकर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान बैतूल तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव एसडीओ कृषि रामवीर सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार एआरईओ,पटवारी,प्रभावित किसान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेकर बैतूल विधायक नें मौके पर मौजूद राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों मे सर्वे करनें के निर्देश दिये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के साथ खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर क्षति का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजें। सर्वे में पारदर्शिता बरती जाये। कोई भी प्रभावित किसान ग्रामीण सर्वे में छूटना नहीं चाहियें। बैतूल विधायक नें तेज हवाओं से क्षतिग्रस्त मकानों का भी जायजा लेकर सर्वे करने के निर्देश तहसीलदार नायब तहसीलदार को दिये।

प्राकृतिक आपदा की घड़ी में सरकार किसानों के साथ

बैतूल विधायक नें बधुवार को आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर बारिश आलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेनें बैतूल विधायक बाईक से एवं पैदल चलकर अनेक किसानों के खेतों में पहुचें। बारिश ओलावृष्टि से गेहूं चना सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान को देखकर उनकों प्रभावित किसानों को ढाढस बधाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घडी में वे और पूरी प्रदेश सरकार किसानों के साथ है।

betul news

बैतूल विधायक नें किसानों को भरोसा दिया कि उनकी मौजूदगी में प्रभावित हुई फसलों का तत्काल सर्वे करवाकर क्षति के आंकलन की रिपोर्ट शासन कों भेजी जायेगी। जिससे उन्हें जल्द से जल्द राहत मिल सके। ग्रामों में दौरे के दौरान बैतूल विधायक के साथ रेवतीप्रसाद सरले, गोकुलसिंह चैहान, चन्द्रभान सिंह चंदेल, सहित किसान ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews