Betul News : सागौन की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा गया टाटा सुमो वाहन, आरोपी मौके से फरार

वन विभाग की इस सटीक और सक्रिय कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ दक्षिण वनमंडल के सावलमेंढा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन की तस्करी करते हुए एक टाटा सुमो वाहन को जब्त किया गया। यह कार्रवाई डीएफओ विजयानन्तम टी.आर. (भारतीय वन सेवा) के मार्गदर्शन में और वन परिक्षेत्र अधिकारी मानसिंग परते के निर्देशन में अंधेरबावडी वन चौकी एवं खोमई के स्टाफ द्वारा की गई।

क्या है पूरा मामला

दक्षिण वन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून की रात लगभग 2 बजे, पाटाखेड़ा से खोमई मार्ग पर ग्राम खटगढ़ में सीमेंट रोड के पास खेत में एक टाटा सुमो वाहन (क्रमांक एमएच 17 वी 7844) को सामूहिक रात्रि गश्ती के दौरान रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध सागौन की लकड़ी (चरपट) के 8 नग पाए गए, जिनका कुल माप 0.192 घन मीटर था और अनुमानित कीमत 11,904 रु आंकी गई। जप्त वाहन और अवैध सागौन को शासकीय वाहन से वन परिक्षेत्र अधिकारी के निवास सावलमेंढा लाया गया।

जप्त की गई सामग्री को बीटगार्ड पिपलनाखुर्द के अधिकारी पंकज खडेरिया को सौंपा गया। वन विभाग की इस सटीक और सक्रिय कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews