
Betul News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में निजी स्कूल के एक टीचर ने स्कूल से एब्सेंट रहने की सजा एक छात्र को दी है। टीचर ने उसे डंडे से इस कदर पीटा की, दो दिन बाद भी शरीर पर जख्म के निशान साफ-साफ नजर आ रहे हैं। छात्र मंगलवार को परिजनों के साथ कलेक्टर और एसपी के पास पहुंचा और शिकायत की। स्कूल शिक्षा विभाग ने भी शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि जिले के भैंसदेही के संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला है। भीमपुर विकासखंड के पालंगा गांव का रहने वाला देवचंद स्कूल में 10वीं का छात्र है। देवचंद के पिता दिलीप उइके मंगलवार को बैतूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटा भैंसदेही में किराए का रूम लेकर रहता है और संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता है। 16 जनवरी को वह स्कूल गया। यहां टीचर महेश बिगोड़े ने उसे यह कहते हुए डंडे से पीटा की तू एब्सेंट क्यों था। उन्होंने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि पूरे शरीर पर निशान बन गए। कल की पिटाई के निशान शरीर पर आज भी साफ-साफ देखे जा सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”790039276″]
पीड़ित छात्र के पिता ने लगाए आरोप
पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाए कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा छात्रों से जातीय भेदभाव भी किया जा रहा है। बच्चा आदिवासी है, इसलिए शिक्षक आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके पहले भी बेटे ने पिटाई की शिकायत की थी, लेकिन उसका भविष्य न बिगड़े, इसलिए उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया था। परिजनों ने मामले में आदिवासी प्रताड़ना का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पिटाई की शिकायत कलेक्टर से करते हुए न्याय की मांग की है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”790039479″]
