बैतूल : पुलिस ने कृषि उपकरणों की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल : पुलिस ने कृषि उपकरणों की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं। गिरोह के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए माल को बरामद किया है वहीं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़े…CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कलेक्टर-कमिश्नर को बैठक में दिए निर्देश, सतर्क रहे, युद्धस्तर पर करें तैयारी

हम आपको बता दें कि बैतूल की मुलताई थाना पुलिस ने कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। बैतूल में लंबे समय से कृषि उपकरणों की चोरी की शिकायत मिल रही थी। इस गिरोह के सदस्य पहले कृषि उपकरणों को चोरी करते थे फिर उन्हें किराये पर चलाते थे और बाद में उनको बेच देते थे। पुलिस ने बैतूल जिले के चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जप्त किया है। सभी चोर छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए दो थ्रेसर, रोटावेटर, ट्रॉली, दो ट्रेक्टर, एक जीप, एक मोटरसाइकिल भी जप्त की है। जप्तशुदा सामग्री की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़े… अभिनेत्री नोरा फतेही भी कोरोना पाज़िटिव, फैंस को पोस्ट शेयर कर बताया

मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि बैतूल में पिछले कुछ दिनों से कृषि उपकरणों की चोरी हो रही थी जिसको लेकर पुलिस ने सक्रियता से चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने माल को भी जप्त कर लिया हैं।

[dgv_vimeo_video id=”661169602″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews