बैतूल पुलिसकर्मियों की मानवता की हो रही सराहना, जानिए किस मामले में

indore

बैतूल,वाजिद खान। मध्यप्रदेश के बैतूल (betul) में पुलिस (betul police) का मानवीय चेहरा सामने आया है जिसको लेकर पुलिस कर्मियों की सराहना जमकर की जा रही है। मामला बैतूल जिले का है जहां पर पुलिसकर्मियों ने जंगल में ट्रैक किनारे कटे हुए शवों के टुकड़ों को ना सिर्फ पन्नियों में सुरक्षित किया बल्कि लकड़ी का स्टे्रचर बनाकर 5 किलोमीटर तक लाया भी। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली उपलब्ध कराकर पुलिसकर्मियों की मदद की जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराने के उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़े…सहायक समिति प्रबंधक के घर EOW छापा, मिला नकद, जेवर, अवैध पिस्टल सहित गाड़ियों और प्रॉपर्टी का जखीरा

आपको बता दें कि पुलिस चौकी पाढर पदस्थ हवलदार हाकम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मर्दवानी के जंगल में कल शाम को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी बोगदा 4 और 5 के बीच में खंबा नं. 837/52 पर पहुंचे तो शव कई टुकड़ों में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़े…फिर शुरू हो रही लाड़ली लक्ष्मी योजना, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ, एप भी होगा लॉन्च

सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने शव के टुकड़ों को पन्नी में लपेटकर और पंचनामा बनाने के बाद 5 किलोमीटर लकड़ी के स्ट्रेचर पर लाया। पुलिसकर्मियों की इस मानवता को देखकर सभी उनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं। एवं अज्ञात मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर नगर पालिका कर्मी और पुलिस कर्मी द्वारा अंतिम संस्कार भी करवा दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”707270218″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews