Hindi News

भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 4 की मौत, दो घायल, CM ने जताया शोक

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 4 की मौत, दो घायल, CM ने जताया शोक

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश (MP) में सड़क हादसों (betul road accident) का दौर जारी है। दरअसल बैतूल इंदौर नेशनल हाईवे (Betul Indore National Highway) पर सुबह 3:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक कार आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 को गंभीर अवस्था में अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह चिचोली के जोगनी में स्थित शुगर मिल के पास कार संख्या एमपी 09 CJ 7018 में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने बेतूल की ओर जा रहे थे। इस दौरान तड़के सुबह 3:30 बजे जोगनी गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे।

Read More : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज खजुराहो में गिरफ्तार

इस दौरान कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गंभीर अस्पताल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक कार में सवार तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है जबकि दो घायल महिलाओं को भोपाल रेफर किया गया है। कार में कुल 6 लोग सवार थे।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1476423879488774144?s=20

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews