बैतूल : 276 स्कूलों में एक साथ शुरू हुआ टीका करण, कोरोना से अब बच्चे भी होंगे सुरक्षित

बैतूल : 276 स्कूलों में एक साथ शुरू हुआ टीका करण, कोरोना से अब बच्चे भी होंगे सुरक्षित

बैतूल,वाजिद खान। प्रदेश में वयस्को और बुजुर्गों के बाद अब बच्चो को भी कोरोना से सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो गयी है। देशभर में आज से शुरू हुई इस मुहिम के बीच बैतूल में एक साथ 276 स्कूलों में अभियान का शुभारंभ हो गया है। वहीं मध्यप्रदेश में 15 से 18 साल के किशोर और युवाओं के वैक्सीनेशन ने एक नया ट्रेंड दिखाया है।

यह भी पढ़े… MP उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को तोहफा, 50% एरियर भुगतान का आदेश जारी

हम आपको बता दें कि स्कूलों में पढ़ने वाले 15 से 18 वर्ष उम्र के लगभग 71 हजार से अधिक बच्चो का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य तय किया गया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनायें जाने के लिए 370 वैक्सिनेशन दल का गठन किया गया है। हालांकि कुछ बच्चों में टीका करण को लेकर डर बना हुआ है। लेकिन इसके ठीक विपरीत निडर होकर टीकाकरण करवाने वाले बच्चे इन्हें मोटिवेट कर रहे है। बैतूल में दोपहर तक लगभग 2000 बच्चो को टीके का पहला डोज लगाया जा चुका था। प्रदेशभर में पहले दिन करीब 7 हजार सेंटर पर 12 लाख डोज लगाने का टारगेट है।

[dgv_vimeo_video id=”661914133″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews