बैतूल के खेत में मिली खून से सनी लाश, किसान की चाकू घोंपकर हत्या

भोपाल के गांधीनगर में अदनान हत्याकांड का एक आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

बैतूल, वाजिद खान। मध्य प्रदेश में  बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कछार में फसल की रखवाली के लिए रात में खेत गए , किसान की अज्ञात आरोपी द्वारा पेट पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक किसान की पत्नी और उसका पुत्र खेत पर पहुंचे । तो वहां किसान की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी।

घटनास्थल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र की भौंरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछार में ओमप्रकाश पिता ज्योतिप्रसाद राव (55) बीती रात गांव में ही एक शादी में गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर जागल करने चला गया था, लेकिन आज सुबह 10 बजे तक भी जब किसान घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ उसे देखने खेत पहुंची।

वहां पहुंचते ही परिजनों ने पाया कि चाकू घोंप कर रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर उसकी लाश पड़ी मिली। किसान के बेटे ने कोटवार को जानकारी दी। कोटवार ने भौंरा चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एनके पाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों व ग्रामीणों के बयान लेकर शव को पीएम के लिए शाहपुर भेजा जा रहा है। हत्या की घटना से गांव और क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews