सराहनीय पहल : स्वास्थ्य सेवाओं के साथ डॉक्टर कर रहे मानव सेवा

सराहनीय पहल : स्वास्थ्य सेवाओं के साथ डॉक्टर कर रहे मानव सेवा

बैतूल।वाजिद खान।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां डॉक्टर और स्वास्थ्य टीम मुस्तैद है। वही मध्य प्रदेश के बैतूल में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों का एक अलग चेहरा देखने को मिल रहा है। ये डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मानव सेवा भी कर रहे है। बैतूल के कुछ प्रायवेट डॉक्टरों ने मिल कर इस संकट की घड़ी में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे है ।

दरअसल लॉकडाउन में बाहर के फंसे हुए मरीजों के साथ उनके परिजनों को भोजन नही मिल रहा तो कही गरीब मजदूर के घर खाना नही बन रहा। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने इन लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। बैतूल के एक सोनोग्राफी सेंटर के परिसर में पूरी सावधानी के साथ खाना बनाया जा रहा है और चार-पांच सौ पैकेट बांटे जा रहे है। इसके साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीप कुमार साहू ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर अपील के माध्यम से लोगों से मदद करने की भी अपील की है । इस कार्य में प्रायवेट डॉक्टरों और रेडियो लॉजिस्ट डॉ प्रीतम सिंह कुमरे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीप कुमार साहू, सर्जन डॉ मनोज अग्रवाल और उनकी टीम भोजन बांटने में लगी हुई है। वहीं डॉक्टरों के इस कार्य की सभी जगह सराहना हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews