तांडव पर घमासान, बैतूल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उठाई आवाज

तांडव पर घमासान, बैतूल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उठाई आवाज

बैतूल, वाजिद खान| मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) के बैतूल (Betul) में तांडव वेब सीरीज़ (Tandav Web Sereis) को बेन किये जाने की मांग उठने लगी है| जैसा कि हम देख रहे है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हुए तांडव वेब सीरीज़ का पूरे देश मे विरोध हो रहा है| इस बात से आहत बैतूल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आगे आकर इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए तांडव को बेन करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है और साथ ही यह बताया कि तांडव वेब सीरीज़ में देवी देवताओं को अपमानित किया जा रहा है साथ ही दलितों पर गलत टिप्पणी करके साम्प्रदायिकता फैलाई जा रही है|
इसके साथ साथ मुस्लिमों के ऊपर से मुस्लिम युवाओं की हत्या करते हुए पुलिस को दिखाया गया है। जिससे आज के युवा के दिल मे पुलिस के लिए नफरत भरी जा रही है जिससे देश मे अराजकता का माहौल बनेगा ।युवाओ का कहना है कि वेब सीरीज़ के निर्माता निर्देशकों ने अभिव्यक्ति की आज़ादी के आधार पर अधिकार पर आस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। साथ ही यह भी दिखाया जा रहा है कि किस तरह पुलिस मुस्लिम नेताओं की हत्या की साजिश कर रही है जो युवाओं के लिए एक गलत संदेश साबित होगा ।

इन्ही मांगो को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौपकर तांडव वेब सीरीज़ को बेन करके निर्माता निर्देशकों पर मामला दर्ज करने की मांग की ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews