कांग्रेसियों और पुलिस में छीना झपटी, पीएम के पुतला दहन पर भिड़े

कांग्रेसियों और पुलिस में छीना झपटी, पीएम के पुतला दहन पर भिड़े

बैतूल, वाजिद खान। शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेसियों छीना-झपटी हो गई। पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेने की बहुत कोशिश की, लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला छीन कर उसे जला दिया। गुरुवार को बैतूल में हाथरस की घटना, कृषि बिल और बेरोजगारी को लेकर युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन था।

बैतूल के बस स्टैंड से युवा कांग्रेस की रैली शुरू हुई और नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें हाथरस की घटना को लेकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल को किसान विरोधी बिल बताते हुए उसे वापस लेने की मांग और देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर रोजगार देने की मांग की गई। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ऑटो रिक्शा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला छिपाकर लाए और जैसे ही पुतला उतारने लगे वैसे ही वहां तैनात पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन पुलिस असफल रही और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पुतला छीनकर उसमें आग लगा दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews