बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के निशाने पर एक बार फिर कमलनाथ है। मंत्री पटेल ने बैतूल में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेसियों को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में छिंदवाड़ा में बैंड बाजा और मवेशी चराने का कालेज खोला था।
यह भी पढ़ें… जबलपुर : चरित्र शंका में पत्नी को उतारा मौत के घाट
प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने के बाद कांग्रेसियों की विश्वसनीयता जनता के बीच खत्म हो गई इसलिए सारे कांग्रेसी छिंदवाड़ा जाए और बैंड- बाजा बजा कर मवेशियों को चराने की ट्रेनिंग कमलनाथ के नेतृत्व में लें। मंत्री पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा को आने वाले समय में हम कमलनाथ मुक्त कर देंगे। छिंदवाड़ा में अब कमलनाथ की जगह कमल का फूल खिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”713990871″]
