बैतूल जिले में 3 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Lockdown

बैतूल, वाजिद खान।मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul District) में तेजी से बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए बैतूल कलेक्टर (Betul Collector) ने बड़ा फैसला लिया है। बैतूल कलेक्टर ने एक हफ्ते और कोरोना कर्फ्यू  (Corona Curfew) बढ़ा दिया है। अब 3 मई सुबह 6 बजे तक जिले में पूर्व की तरफ सख्ती रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने आदेश जारी कर दिए है।जिले में 9 अप्रैल से लगातार कोरोना कर्फ्यू जारी है।

यह भी पढ़े.. मप्र में निलंबित नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को तत्काल बहाली के आदेश

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने कहा है कि जिले के शासकीय चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयों एवं उपचार सामग्री की कमी न आए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन व्यवस्थाओं की सतत् मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले के मैदानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के समुचित प्रबंध रहें।

बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने कोविड-19 गाइडलाइन के पालन करवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त किए जिला स्तरीय क्लस्टर नोडल अधिकारियों से कहा है कि वे सतत् ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें एवं वहां कोविड गाइडलाइन एवं समय-समय पर दिए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाएं। जहां गाइडलाइन अथवा निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है, वहां पालन नहीं होने के कारणों को चिन्हित करें एवं उनको संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर निराकृत करवाएं।

यह भी पढ़े.. परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग- कोरोना योद्धा घोषित करें

बता दे कि पिछले 24 घंटे में बैतूल में 195 कोरोना पॉजिटिव मिले है और 3 की मौत हो गई। वही अबतक 7991 कोरोना संक्रमित हो चुके है और वर्तमान में 1701 एक्टिव केस है।

बैतूल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews