तीन माह से राशन और पेंशन के लिए भटक रहे दिव्यांगजन, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

तीन माह से राशन और पेंशन के लिए भटक रहे दिव्यांगजन, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

बैतूल, वाजिद खान। जिले में दिव्यांग जन 3 माह से राशन और पेंशन के लिये भटक रहे हैं। अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच दिव्यांग जनों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होने कहा कि वो कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं और 3 माह से अभी तक पात्र रहे बीपीएल एवं अन्य कार्डधारियों का बिना सर्वे, बिना पंचनामा बनाये मशीनों और सिस्टम में हितग्राहियों में नाम नहीं बता रहा है। इस कारण उन्हें 3 माह से राशन के लिए भटकना पड़ रहा है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगजनों ने अपनी मांगें रखते हुए मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन में अपनी समस्याएं बताई। उन्होने कहा कि हम लोग ऐसे दिव्यांग है जो बिना किसी सहारे के खड़े भी नही हो पाते हैं, और हम ही पात्र होने के बावजूद भी हमें राशन से वंचित कर दिया गया है। 3 माह से पेंशन न मिलने के कारण हम भटक रहे हैं, हमारी गुजर बसर कर्ज के सहारे हो रही है। इनका कहना है कि लॉक डाउन से वैसे ही गरीब उबरा नही है कि एक और आफत का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ तो सरकार दिव्यांग जनों के लिए करोड़ो की योजनाएं बनाती है और दिव्यांग दिवस मनाती है, दूसरी ओर हमें हमारे हक़ के राशन और पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है। इन्होने शासन प्रशासन से इनकी समस्याएं सुलझाने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews