रेत की बढ़ी कीमतों को लेकर बैतूल बंद, कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

रेत की बढ़ी कीमतों को लेकर बैतूल बंद, कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

Betul News : मध्यपदेश के बैतूल में रेत ठेकेदार द्वारा रेत की बेतहाशा कीमतें बढ़ने के बाद जिला कांग्रेस सड़क पर आ गयी है। लगभग 53 करोड़ रुपये में जिले की 47 रेत खदान का ठेका लेने के बाद ठेकेदार ने रेत की कीमतें बेतहाशा बढ़ा दी है। जिसके बाद, आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गयी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”797929039″]

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रेत के दाम कम नही होने पर आज कांग्रेस ने बैतूल बन्द का आह्वान किया। जिसे आम जनता का भी पूरा सहयोग मिला है। लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बन्द रखी। सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दिलबहार चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

[dgv_vimeo_video id=”797930258″]

आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेसियों का कहना है कि रेत के बढ़े हुये दामो के चलते आम आदमी का सपनो के महल बनाने का सपना चूर- चूर हो गया है। प्रशासन को रेत के दाम कम करने ही पड़ेंगे। नहीं तो कांग्रेस अब उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। वहीं, कांग्रेसियों ने लल्लू माथनकर की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच की मांग भी रखी है।

[dgv_vimeo_video id=”797929309″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews